Best 40 Quotes: महात्मा गाँधी के अनमोल विचार | Mahatma Gandhi Quotes In Hindi — Anmol Hindi

Anmol Hindi
6 min readFeb 3, 2021

--

नमस्कार, आज हम महात्मा गांधी ( Mahatma Gandhi) के कुछ ऐसे अनमोल विचारों ( Mahatma Gandhi Quotes In Hindi) के बारे में जानेंगे जो सत्य की राह पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं गांधी जी अपने इन्हीं विचारों के द्वारा भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद कराने में सफल रहे।

महात्मा गांधी को हम प्यार से बापू भी कहते हैं और इन्हें राष्ट्रपिता की उपाधि भी प्राप्त है सच्चे अर्थों में कहा जाए तो महात्मा गांधी युगपुरुष थे। महात्मा गांधी सत्य और अहिंसा के पुजारी थे, वह एक सरल और उच्च विचार वाले व्यक्ति थे।

राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर 1869 को गुजरात के पोरबंदर नामक स्थान में हुआ था।

महात्मा गांधी का पूरा नाम मोहनदास करमचंद गांधी था। महात्मा गांधी के पिता का नाम करमचंद गांधी और उनकी माता का नाम पुतलीबाई था। महात्मा गांधी की पत्नी का नाम कस्तूरबा गांधी था।

महात्मा गांधी ने सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलते हुए भारत देश को एक स्वतंत्र देश बनाया। महात्मा गांधी के मूल मंत्र सत्य और अहिंसा है।

स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी के द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता।

Mahatma Gandhi Quotes in Hindi :

खुद में वह बदलाव लाइए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

Mahatma Gandhi

हो सकता है आप कभी ना जान सके कि, आपके काम का क्या परिणाम हुआ, लेकिन यदि आप कुछ करेंगे नहीं तो कोई परिणाम नहीं होगा।

Mahatma Gandhi

व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित एक प्राणी है वह जो सोचता है वही बन जाता है।

Mahatma Gandhi

राष्ट्रीय व्यवहार में हिंदी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।

Mahatma Gandhi

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो देना।

Mahatma Gandhi

एक विनम्र तरीके से आप दुनिया को हिला सकते हैं।

Mahatma Gandhi

श्रद्धा का अर्थ है आत्मविश्वास, और आत्मविश्वास का अर्थ है ईश्वर में विश्वास।

Mahatma Gandhi

जब तक गलती करने की स्वतंत्रता ना हो, तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं।

Mahatma Gandhi

लंबे-लंबे भाषणों से कई अधिक मूल्यवान है इंच भर कदम बढ़ाना।

Mahatma Gandhi

मैं किसी को भी अपने गंदे पांव के साथ मेरे मन से नहीं गुजरने दूंगा।

Mahatma Gandhi

Quotes Of Mahatma Gandhi In Hindi :

पहले वह आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वह आप पर हसेंगे, फिर वह आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जाएंगे।

Mahatma Gandhi

हमेशा अपने विचारों, शब्दों और कर्म के पूर्ण सामंजस्य का लक्ष्य रखें, हमेशा अपने विचारों को शुद्ध करने का लक्ष्य रखें, और फिर सब कुछ ठीक हो जाएगा।

Mahatma Gandhi

मैं सिर्फ लोगों के अच्छे गुणों को देखता हूं, ना कि उनकी गलतियों को गिनता हूं।

Mahatma Gandhi

अहिंसा मानवता के लिए सबसे बड़ी ताकत है, यह आदमी द्वारा तैयार विनाश के ताकतवर हथियार से अधिक शक्तिशाली है।

Mahatma Gandhi

अपने ज्ञान पर जरूरत से ज्यादा यकीन करना मूर्खता है, यह याद दिलाना ठीक होगा की सबसे मजबूत कमजोर हो सकता है और सबसे बुद्धिमान गलती कर सकता है।

Mahatma Gandhi

अहिंसात्मक युद्ध में अगर थोड़े भी मर मिटने वाले लड़ाके मिलेंगे तो वह करोड़ों की लाज रखेंगे, और उनमें प्राण फूकेंगे, अगर यह मेरा सपना है तो भी यह मेरे लिए मधुर है।

Mahatma Gandhi

शारीरिक उपवास के साथ-साथ मन का उपवास ना हो तो वह हानिकारक हो सकता है।

Mahatma Gandhi

काम की अधिकता नहीं अनियमितता आदमी को मार डालती है।

Mahatma Gandhi

जो काम आप स्वयं कर सकते हैं वह काम किसी दूसरे से ना कराएं।

Mahatma Gandhi

Mahatma Gandhi Motivational Quotes in Hindi :

यदि व्यक्ति सीखना चाहे तो उसकी हर एक भूल उसे शिक्षा दे सकती है।

Mahatma Gandhi

प्रेम की शक्ति दंड की शक्ति से हजार गुना प्रभावशाली और स्थाई होती है।

Mahatma Gandhi

हो सकता है हम ठोकर खाकर गिर पड़े, पर हम उठ सकते हैं लड़ाई से भागने से तो इतना ही अच्छा है।

Mahatma Gandhi

Mahatma Gandhi Famous Quotes In Hindi :

हमें Mahatma Gandhi के इन विचारों से सीख लेनी चाहिए और इन्हें अपने जीवन में लाना चाहिए, गाँधी जी अपने इन्ही विचारों और साहस के द्वारा भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करवा पाए!

बड़ी से बड़ी विपत्ति भी दूर हो जाती है अगर आपमें उससे लड़ने का साहस है! आपको गाँधी जी के यह विचार ( Mahatma Gandhi Quotes In Hindi और Quotes Of Mahatma Gandhi In Hindi ) कैसे लगे हमें Comment Box में अवश्य बताएं!

Originally published at https://anmolhindi.com on February 3, 2021.

--

--

Anmol Hindi
Anmol Hindi

Written by Anmol Hindi

Hello, I am a Hindi blogger, I was very fond of writing since childhood, and I want to take my mother tongue Hindi forward.

No responses yet